AUD Recruitment 2022: AUD दिल्ली भर्ती 2022- डॉ.बी.आर.अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली ने लाइब्रेरियन सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के तहत लाइब्रेरियन, असिस्टेंट इंजीनियर, सेक्शन ऑफिसर, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट आदि पदों को भरा जायेगा. इस भर्ती में कुल 22 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022 को पाने का सपना देख रहे इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर सकते है.
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी 2022 से 21 फरवरी 2022 तक प्रस्तुत किये जायेंगे. अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022(AUD Recruitment 2022) से सम्बन्धित अधिक जानकारी जैसे-पदों की संख्या, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षिणक योग्यता, आवेदन कैसे प्रस्तुत करे, प्रारम्भिक तिथि, अंतिम तिथि आदि की जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते है.
AUD Recruitment 2022 Vacancy Details
Name Of Vacancies | No. of Post |
Librarian | 1 |
Assistant Engineer (Civil) | 1 |
Assistant Engineer (Electrical) | 1 |
Section Officer | 3 |
Senior Assistant | 7 |
Library Assistant/ Library and Documentation Assistant | 1 |
Jr. Library Assistant | 2 |
Junior Assistant/ Jr. Assistant and Caretaker | 6 |
Total Posts | 22 |
AUD Recruitment 2022 Age Limit
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022(AUD Recruitment 2022) में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गयी है. इस भर्ती में लाइब्रेरियन के पदों के लिए न्यूनतम आयु 27 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष और सहायक अभियंता (सिविल), सहायक अभियंता (विद्युत), अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, पुस्तकालय सहायक पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तथा जूनियर पुस्तकालय सहायक, कनिष्ठ सहायक के पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गयी है. इस भर्ती के लिए आयु की गणना अंतिम तिथि 21 फरवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी. इस भर्ती में आरक्षित वर्गो को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गयी है.
AUD Recruitment 2022 Application Fees
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022(AUD Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रस्तुत करने वाले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के आवेदन शुल्क निम्न प्रकार है-
पदों का नाम | आवेदन शुल्क |
लाइब्रेरियन | 1000/- |
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सीनियर ऑफ़िसर सीनियर असिस्टेंट | 500/- |
लाइब्रेरी असिस्टेंट लाइब्रेरी -कम-डॉक्यूमेंटेशन असिस्टेंट जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट जूनियर असिस्टेंट जूनियर असिस्टेंट -कम- केयरटेकर | 300/- |
AUD Recruitment 2022 Selection Process
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा टेस्ट/ इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा. इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य आधिकारिक नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है.
AUD Recruitment 2022 Educational Qualifications
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022(AUD Recruitment 2022) के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिणक योग्यता निर्धारित की गयी है, जो इस प्रकार है-
Librarian: लाइब्रेरियन के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार के पास कम से कम 55% अंकों के साथ पुस्तकालय विज्ञान / सूचना विज्ञान / प्रलेखन विज्ञान में मास्टर डिग्री, एक पीएच.डी. पुस्तकालय विज्ञान/सूचना विज्ञान/प्रलेखन/अभिलेखागार और पांडुलिपि रखने में डिग्री और 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
Assistant Engineer (Civil): असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, डिग्री के साथ प्रासंगिक क्षेत्र में 2 साल का अनुभव या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा के साथ पांच साल का अनुभव, प्रतिष्ठित संगठन, केंद्र, राज्य सरकार, विश्वविद्यालयों और स्वायत्त संगठनों में होना चाहिए.
Assistant Engineer (Electrical): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री (बी.ई / बी.टेक) प्रासंगिक क्षेत्र में दो साल के अनुभव के साथ या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से प्रासंगिक क्षेत्र में डिप्लोमा के साथ पांच साल का अनुभव, प्रतिष्ठित संगठन में, केंद्र I राज्य सरकार, विश्वविद्यालय,स्वायत्त संगठन से होना चाहिए.
Section Officer: उम्मीदवार कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और 3 साल का अनुभव या कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट और 5 साल का अनुभव होना चाहिये.
Senior Assistant: सीनियर असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या पूर्व पांच वर्षों के प्रासंगिक अनुभव के साथ समकक्ष होना चाहिए.
Library Assistant: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ पुस्तकालय विज्ञान / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक की डिग्री और सम्बन्धित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
Jr. Library Assistant: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
Junior Assistant: जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होनी चाहिए.
यह भी देखें:
Rajasthan Technical Helper Bharti Syllabus 2022 राजस्थान टेक्निकल हेल्पर भर्ती सिलेबस जारी
SSC GD Constable Result 2022 – Check SSC GD Constable Cut Off
Rajasthan Social Security Pension Scheme 2022
RAJASTHAN TECHNICAL HELPER BHARTI 2022 POST 1512
Government Jobs 2022
AUD Recruitment 2022 Salary
Post Name | No. Of Vacancy | Salary |
Librarian | 1 | Rs.1,44,200 to 2,18,200 |
Assistant Engineer (Civil) | 1 | Level-7 |
Assistant Engineer (Electrical) | 1 | Level-7 |
Section Officer | 3 | Level-7 |
Senior Assistant | 7 | Level-6 |
Library Assistant | 1 | Level-5 |
Jr. Library Assistant | 2 | Level-3 |
Junior Assistant | 6 | Level-2 |
How to Apply AUD Recruitment 2022
अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022(AUD Recruitment 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को नीचे दिए गये निर्देशों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को विभागीय वेबसाइट पर जाना है.
- उसके बाद उम्मीदवार रिक्रूटमेंट पर क्लिक कर दे.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दे.
- उसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन फॉर्म को पूरा भरने के बाद एक बार फॉर्म को चेक कर ले.
- उसके बाद अंत में आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा.
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले, इसमें Application No. होता है.
Important Links
Start Date Online Application Form | 1 February 2022 |
Last Date Online Application Form | 21 February 2022 |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Exam Pattern | Click Here |
Join Telegram/ WhatsApp Group | Click Here |
FAQs
प्रश्न: अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर: अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी से 21 फरवरी 2022 तक प्रस्तुत किये जायेंगे.
प्रश्न: अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन के तहत कितने पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है?
उत्तर: अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन के तहत 22 पदों को भरने के लिए भर्ती का आयोजन किया गया है.
प्रश्न: अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे प्रस्तुत करे?
उत्तर: अम्बेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सम्पूर्ण प्रोसेस विस्तार से ऊपर बताई गयी है.