Recently updated on April 26th, 2022 at 04:40 pm
EIL Recruitment 2022: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड [Engineers India Limited (EIL)] में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों को भरने के लिए भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत मैनेजमेंट ट्रेनी के 75 खाली पदों को भरा जायेगा. इस नोटिफिकेशन के अनुसार मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती केमिकल, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटशन डिसिप्लिन के पदों के लिए निकाली गयी है. इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन गेट 2022 परीक्षा में हासिल मार्क्स के आधार पर किया जाएगा.इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 को पाने का सपना देख रहे है, उन सभी योग्य उम्मीदवारो के लिए यह सुनहरा अवसर है. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर सकते है.
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी से 14 मार्च 2022 तक प्रस्तुत किये जायेंगे. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते है.
EIL Recruitment 2022 Details
Post Name | No. of Post |
Chemical | 6 |
Mechanical | 35 |
Civil | 12 |
Electrical | 13 |
Instrumentation | 9 |
Total | 75 |
EIL Recruitment 2022 Age Limit
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारो की आयु सीमा कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गयी है, जो इस प्रकार है-
- General – 25 Years
- OBC (Non creamy layer) – 28 Years
- SC/ ST – 30 Years
- PWD(General) – 35 Years
- PWD (OBC-NCL) – 38 Years
- PWD (SC/ ST) – 40 Years
EIL Recruitment 2022 Salary
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए चयनित उम्मीदवारों को विभाग द्वारा 60,000 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा. इस भर्ती में वेतनमान की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है.
Join Telegram/ WhatsApp Group | Click Here |
EIL Recruitment 2022 Selection Process
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारो के चयन के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाई जाएगी-
- योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2022 में प्राप्त अंकों के आधार पर साक्षात्कार के बाद होगा.
- विज्ञापन में उल्लिखित प्रासंगिक विषयों से इंजीनियरिंग के स्नातक इंजीनियर या अंतिम वर्ष के छात्र, जो GATE-2019 परीक्षा में उपस्थित / उत्तीर्ण हुए हैं और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में चुनौतीपूर्ण करियर बनाने के इच्छुक हैं, वे योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
- GATE-2022 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा और साक्षात्कार की सूचना उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल आईडी पर ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी. ऐसे सभी उम्मीदवारों को, जो साक्षात्कार के लिए पात्र हैं, उन्हें साक्षात्कार केंद्र के लिए आवेदन में उल्लिखित डाक पते से सबसे छोटे मार्ग से III एसी स्लीपर रेल किराया तक सीमित किया जाएगा.
EIL Recruitment 2022 Educational Qualifications
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रस्तुत करने वाला उम्मीदवार सम्बन्धित फिल्ड में बीटेक किया हुआ होना चाहिए तथा सम्बन्धित फिल्ड में गेट परीक्षा पास होना चाहिए.
Check Other Govt Jobs | Click Here |
How to Apply EIL Recruitment 2022
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गये निर्देशों का पालन कर सकते है या नीचे दिए गये डायरेक्ट लिंक की सहायता से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है-
- सबसे पहले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- उसके बाद “करियर सेक्शन” में विजिट करे.
- उसके बाद स्क्रॉल डाउन करके “ऑनलाइन अप्लाई नाउ” के ऑप्शन पर क्लिक करे.
- उसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है.
- उसके बाद आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड करना है.
- उसके बाद आवेदन शुल्क (यदि हो तो) का भुगतान करना है.
- अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है और आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले.
Important Links
Start Date Online Application Form | 22 February 2022 |
Last Date Online Application Form | 14 March 2022 |
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Join Telegram/ WhatsApp Group | Click Here |
FAQS
प्रश्न: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे प्रस्तुत करे?
उत्तर: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सम्पूर्ण प्रोसेस ऊपर विस्तार से बताई गयी है.
प्रश्न: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि क्या है?
उत्तर: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी से 14 मार्च 2022 तक प्रस्तुत किये जायेंगे.
प्रश्न: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवार की आयु सीमा क्या निर्धारित की गयी है?
उत्तर: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गयी है, जिसकी सम्पूर्ण जानकारी ऊपर विस्तार से दी गयी है.