EXIM Bank MT Recruitment 2022: भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी के खाली पदों को भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के तहत मैनेजमेंट ट्रेनी के 25 पदों को भरा जायेगा. भारत देश के प्रतिभाशाली उम्मीदवार जो एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 को पाने का सपना काफी समय से देख रहे है, उन सभी के लिए यह सुनहरा अवसर है. इस भर्ती (एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022) के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है. एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी से 14 मार्च 2022 तक प्रस्तुत किये जा सकते है. एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 की अधिक जानकारी जैसे- पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न आदि की जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते है या समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट को भी विजिट कर सकते है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
Table of Contents
EXIM Bank MT Recruitment 2022 Details
Category | Posts |
UR | 13 |
SC | 4 |
ST | 2 |
OBC | 6 |
EWS | 2 |
PWD | 1 |
Total | 25 |
EXIM Bank MT Recruitment 2022 Age Limit
एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वाले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा (Age Limit) उनकी कैटेगरी के आधार पर निर्धारित की गयी है. इस भर्ती में यूआर/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गयी है. इस भर्ती (एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022) की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते है. यह भी देखें: Bank of Baroda Manager Recruitment 2022 बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती आवेदन जारी
EXIM Bank MT Recruitment 2022 Application Fee
एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. इस भर्ती में आवेदन शुल्क भी उम्मीदवारों की कैटेगरी के आधार पर निर्धारित किया गया है. इसमें सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रु और एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रु निर्धारित किये गये है. यह भी देखें: REET Exam Pattern 2022 रीट एग्जाम पैटर्न व अन्य जरूरी डिटेल्स यहाँ देखें
EXIM Bank MT Recruitment 2022 Educational Qualification
एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए-
- योग्य उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान या चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (सीए) से वित्त में विशेषज्ञता के साथ एमबीए / पीजीडीबीए होनी चाहिए.
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से वित्त में विशेषज्ञता के साथ एमबीए / पीजीडीबीए पाठ्यक्रम न्यूनतम 2 वर्ष की पूर्णकालिक अवधि का होना चाहिए, सीए के मामले में व्यावसायिक परीक्षा को उत्तीर्ण करना आवश्यक है.
- स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों में न्यूनतम 60% कुल अंक / समकक्ष संचयी ग्रेड अंक औसत (सीजीपीए) होनी चाहिए.
- साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के समय या बैंक में शामिल होने के समय उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60% अंक होने चाहिए.
EXIM Bank MT Recruitment 2022 Exam Pattern
एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा. इस भर्ती(EXIM Bank MT Recruitment 2022) की लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, इसके अतिरिक्त वस्तुनिष्ट प्रश्नों के लिए प्रति प्रश्न 5 विकल्प होंगे. एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 की लिखित परीक्षा की अधिक जानकारी नीचे तालिका में विस्तार से दी गयी है-
Name of Test | No. of Ques. | Max. Marks | Time |
Reasoning | 20 | 20 | 80 min. |
English Language | 20 | 20 | |
Quantitative Aptitude | 20 | 20 | |
Financial Awareness with reference to the banking industry | 40 | 40 | |
Descriptive Paper on English | Essay – 1 Letter Writing – 1 | 25 25 |
35 min. |
Descriptive Paper on Professional Knowledge | Ques. 1 Ques. 2 Ques. 3 | 15 15 20 |
35 min. |
Total | 105 | 200 | 150 min. |
How to Apply EXIM Bank MT Recruitment 2022
एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ही अप्लाई कर सकते है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को नीचे दिए गये स्टेपो का पालन करना होगा-
- सबसे पहले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- उसके बाद ‘एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022’ के लिंक पर क्लिक करे.
- उसके बाद “अप्लाई ऑनलाइन” के लिंक पर क्लिक करना है.
- उसके बाद एप्लीकेशन में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है.
- उसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे.
- उसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करे.
- अंत में भविष्य के सन्दर्भ के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले.
Important Links
Start Date Online Application Form | 25 February 2022 |
Last Date Online Application Form | 14 March 2022 |
Apply Online | Click Here |
Written Exam Date | April 2022 |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Join Telegram/ WhatsApp Group | Click Here |
FAQS
प्रश्न: EXIM Bank MT Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?
उत्तर: एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की सम्पूर्ण प्रोसेस ऊपर विस्तार से बतायी गयी है.
प्रश्न: EXIM Bank MT Recruitment 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2022 निर्धारित की गयी है.
प्रश्न: EXIM Bank MT Recruitment 2022 Notification के अनुसार मैनेजमेंट ट्रेनी के कितने पदों को भरा जायेगा?
उत्तर: एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार मैनेजमेंट ट्रेनी के 25 पदों को भरा जायेगा.
प्रश्न: EXIM Bank MT Recruitment 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किसके आधार पर किया जायेगा?
उत्तर: एक्जिम बैंक एमटी भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा.