How to Become an IPS Officer Rank

How to Become an IPS Officer in 2022 [Rank 01] | What to Study to Become a IPS Officer, IPS Officer Salary, Syllabus for IPS, How to Become an IPS Officer after 12th, IPS Height and Weight, IPS Running Test, IPS Officer Exam, IPS Officer Training

भारत की तीन मुख्य सिविल सेवाओं और नागरिक सेवाओं के पदों में से एक आईपीएस के पद के लिए होने वाली परीक्षा यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन UPSC की परीक्षा को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। फिर भी इसके बावजूद इस परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं।

इस परीक्षा को पास करने के लिए विद्यार्थी में सिविल सर्विस पाने का जज्बा होना चाहिए। क्योंकि इस परीक्षा को पास करने के बाद देश के सबसे प्रतिष्ठित पदों पर काम करने का मौका मिलता है। आपको बतादें की यूपीएससी के द्वारा आयोजित होने वाली भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं को पास करने के बाद ही कोई IAS, IPS या IFS ऑफिसर बन सकता हैं।

How to become an IPS Officer

IPS Officer Cap

How to Become an IPS: IPS, IAS, IFS के पद को पाने के लिए सिविल सर्विसेस की परीक्षा (UPSC Civil Service Exams) को पास करना होता है। आईपीएस का पद भारतीय पुलिस में सबसे ऊँचे पदों में से एक होता है। इस पद को पाने के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को दिन-रात कड़ी मेहनत करनी होती है।

अगर आपका भी सपना IPS ऑफिसर बनने का है, तो जानिए इसके लिए तैयारी कैसे करें, और इसमें सिलेक्शन की प्रक्रिया क्या है? एक आईपीएस अफसर की पावर और सुविधाएँ क्या होती हैं? साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इसके लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए और ये भी कि एक आईपीएस ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है।

How to become an IPS Officer Check  details

Indian Tri Colour Flag

क्या होता है IPS?

सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए कि एक आईपीएस ऑफिसर क्या होता है, और उसके कार्य क्या होते हैं। IPS सेवा अपने आप में केवल एक पद है जो कि राज्य पुलिस और सभी भारतीय केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मचारियों को बल प्रदान करता है। 1948 में आईपीएस की स्थापना की गई थी. संविधान में गृह मंत्रालय को आईपीएस अधिकारियों के कैडर को नियंत्रित करने के लिए अधिकृत किया गया है। IPS की कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी सिर्फ गृह मंत्रालय (Home Ministry) के ही आधीन होती है।

Shooting Practice

एक आईपीएस ऑफिसर मुख्यतः कानून और व्यवस्था को बनाए रखने, दुर्घटनाओं से बचने और निपटने, कुख्यात अपराधियों और अपराध को रोकने, एवं यातायात प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होता है। IPS अपने राज्य का Director General ऑफ पुलिस बन सकता है। केंद्र सरकार में एक IPS officer, CBI, IB और RAW का Director भी बन सकता है। इसके साथ-साथ National Security Adviser के पद पर भी IPS की तैनाती की जा सकती है।

IPS Officer March on Ground

IPS बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिये?

  • IPS बनने की मिनिमम योग्यता ग्रेजुएशन है।
  • किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार आईपीएस के लिए एग्जाम दे सकते हैं।
  • ग्रेजुएशन में मिनिमम मार्क्स का कोई नियम नहीं है।
  • 35% नंबर लाने पर भी आप आईपीएस बनने की तैयारी कर सकते हैं।
  • IPS बनने के लिए UPSC CSE यानि यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम देना होता है।
  • भारत/नेपाल/भूटान के ग्रेजुएट उम्‍मीदवार IPS परीक्षा दे सकते हैं।

Some girls become IPS Officers

IPS बनने की उम्र-सीमा क्या है?

IPS बनने के लिए उम्र सीमा 21-32 वर्ष होती है। ओबीसी को 3 वर्ष और एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जाती है। यह भी ध्यान रखिए कि सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 6 बार यह परीक्षा दे सकते हैं। ओबीसी 9 बार और एससी/एसटी वर्ग से तब तक एक्जाम देते रह सकते हैं जब तक अधिकतम उम्र नहीं पार हो जाती।

UPSC House

IPS का एग्जाम पैटर्न क्या है?

IPS बनने के लिए UPSC CSE exam दिया जाता है। इसमें तीन स्टेज होते हैं- सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (pre या prelims), इसके बाद मुख्य परीक्षा (mains) और अंत में साक्षात्कार (interview) राउंड होता है। इंटरव्यू में कुछ विशेषज्ञों का एक पैनल होता है। यह उम्मीदवार से कई तरह के प्रश्न करके उसकी पर्सनालिटी ओर तर्कशक्ति की अच्छी तरह जांच करते हैं। Syllabus

IPS Exam Hall

IPS सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

  • सबसे पहले UPSC exam का फार्म भरा जाता है।
  • इसके बाद pre exam दिया जाता है।
  • जो लोग यह exam क्लीयर कर लेते हैं वे दूसरा चरण यानी मेंस या लिखित परीक्षा में बैठते हैं।
  • इसे पास करके उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होते हैं।
  • इसके बाद एक मेडिकल टेस्ट लिया जाता है। इसमें ब्लड, यूरिन, बीपी, आंखों का चेकअप, वजन, चेस्ट एक्स-रे जैसी जांच शामिल हैं।
  • Pre exam के पेपर 1, लिखित परीक्षा के सात पेपर (लैंग्वेज को छोड़कर) और इंटरव्यू के नंबर मिलाकर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।
  • इसके अलावा बाकी पेपर में पासिंग मार्क्स लाना जरूरी है। वरना आप वह चरण क्लीयर नहीं कर पाएंगे।
  • मेरिट लिस्ट और उम्मीदवार की चॉइस के आधार पर उसे जॉब दी जाती है।
  • सिलेक्शन होने के बाद उम्मीदवारों की ट्रेनिंग होती है।

IPS Traning

IPS की सैलरी क्या है?

एक IPS officer की सैलरी 56,100 रुपए से शुरू होती है। जैसे-जैसे आप सीनियर पोस्ट पर पंहुचते हैं, सैलरी बढ़ती जाती है। उदहारण के तौर पर आईजी (Inspector General) की सैलरी 1,45,000 और डीजीपी (Director General of Police) की सैलरी 2,25,000 के आसपास होती है।

India's Defence Minister Rajnath Singh With IPS Officers

IPS की अन्य सुविधाएं

सैलरी के अलावा टीए, डीए, आवास, चिकित्सा, गाड़ी, बिजली, टेलीफोन, कुक, ड्राइवर, माली जैसी बहुत सारी सुविधाएं भी मिलती हैं। रिटायर होने पर पेंशन या ड्यूटी के दौरान जान का नुकसान होने पर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाती है।

IPS की तैयारी के लिए कौनसी बातों का ध्यान रखें?

  • सबसे पहले अपनी ग्रेजुएशन पूरा करें।
  • IPS बनने के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है। आप फाइनल इयर में भी यूपीएससी एग्जाम दे सकते हैं।
  • ज्वॉइनिंग से पहले आपकी ग्रेजुएशन पूरी होनी जरूरी है।
  • यूपीएससी परीक्षा की अच्छी तैयारी शुरु करें।
  • अखबार और मैगजीन से समसामयिक घटनाओं को समझें।
  • मॉक टेस्ट और पिछले प्रश्नपत्रों को हल करें।
  • इंटरनेट और मैगजीन की मदद से पढ़ाई करें।

Join whatsapp group

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here