Recently updated on July 19th, 2022 at 03:00 pm
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022: जयपुर नगर निगम में खाली पदों को भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी और आवेदन शुरू. उम्मीदवार जो इन पदों को पाने का सपना देख रहे ही, उन सभी के लिए यह सुनहरा अवसर है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन कर सकते है. Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन 7 जुलाई से 25 जुलाई 2022 तक कर सकते है. उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करवा दे. और हाँ, अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नही किया जायेगा.
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 Vacancy Details
Post Name | No. of Vacancy |
लेखा मैनेजर | 1 |
स्टेट एम.आई.एस. मैनेजर | 1 |
लेखा सहायक | 2 |
एम.आई.एम. मैनेजर | 4 |
Total | 8 Posts |
Important Dates for Online Application Form Filling
जयपुर नगर निगम भर्ती के ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म इस वेबसाइट से डाउनलोड कर 7 जुलाई से 25 जुलाई 2022 तक 06 बजे तक डाक द्वारा या व्यक्तिश उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकते है। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से सबंधित जानकारी आपको अलग से ऑफिसियल वेबसाइट पर दी जाएगी जिसके लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 Application Fee
जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नही रखा गया है. इस भर्ती Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 में सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क निर्धारित किया गया है.
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 Age Limit
जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है. इस भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 को आधार मानकर की जाएगी. इस भर्ती में आरक्षित वर्गो को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी.
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 Education Qualifications & Salary Details
जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता निम्न के आधार पर निर्धारित की गयी है:
स्वायत्त शासन विभाग के लिए
- लेखा: CA / ICWA / CS
- स्टेट एम.आई.एस. मैनेजर: MCA
- लेखा सहायक: बीकॉम/ सीए इंटरमिडियेट (IPC/ ICWA (Inter)/ CS Inter)
- MIS मैनेजर: BCA
कार्यालय विभाग के लिए
- कनिष्ठ तकनीकी सहायक (दिर्ग्री/ डिप्लोमा): सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री/ डिप्लोमा
- लेखा सहायक: बीकॉम/ सी.ए. इंटरमिडियेट (आई.पी/सी/) ICWA (इंटर) / कम्पनी सेकेंडरी (इंटर)
- MIS मैनेजर: BCA
- शहरी रोजगार सहायक: स्नातक + RSCIT कोर्स उतीर्ण
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 Salary
जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए वेतन निम्न के आधार दिया जायेगा:
स्वायत्त शासन विभाग के लिए
- लेखा मैनेजर: 25,000/- रुपए प्रति माह
- स्टेट एम.आई.एस. मैनेजर: 25,000/- रुपये प्रति माह
- लेखा सहायक: 12,000/- रुपये प्रति माह
- एम.आई.एस मैनेजर: रु.12,000/- रुपए प्रति माह
कार्यालय विभाग के लिए
- कनिष्ठ तकनीकी सहायक: 20000/- रुपए प्रतिमाह
- लेखा सहायक: 12000/- रुपए प्रतिमाह
- एम.आई.एस. प्रबंधक: 12000/- रुपए प्रतिमाह
- शहरी रोजगार सहायक: 7500/- रुपए प्रतिमाह
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 Required Documents
- शिक्षण योग्यता का प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
Jaipur Municipal Corporation Terms
- राज्य सरकार के द्वारा इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश इस विज्ञप्ति का भाग माने जायेगें.
- इस योजना का प्रशासनिक विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार है.
- इस योजनान्तर्गत उक्त संविदा पदों के वर्ग के वर्गीकरण एवं संविदा अनुबन्ध के संबंध में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचना/ आदेश / परिपत्र आदि के द्वारा प्रदत्त विभिन्न दिशा निर्देशों के तहत आरक्षण रोस्टर के अनुसार है.
- इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिसमें आवेदित पद का नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया गया है. मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी आदि का अंकन करते हुए तथा जाति, मूल निवासी आयु जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पता, वर्ग तथा सन्तान संबंधी घोषणा-पत्र आदि सभी दस्तावजों की स्वय प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करेगें. आवेदन पत्र का प्रारूप नगर निगम जयपुर हैरिटेज (इन्दिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना- प्रकोष्ठ) कार्यालय में एवं नगर निगम जयपुर हैरिटेज की वेबसाईट org पर भी देखा जा सकता है.
- उक्त संविदा सेवायें पूर्णतया अनुबंध पर आधारित है जिसकी अवधि वित्तीय 2022-23 वर्ष तक अर्थात् 31 मार्च, 2023 तक प्रथमतः प्रभावी होगी.
- यदि सेवायें संतोषप्रद नहीं रहती है, तो अनुबंधित कार्मिक को कभी भी अनुबंध समाप्ति कर सेवा से पृथक कर दिया जायेगा.
- पदों की संख्या घटाई बढाई जा सकती है.
- आरक्षित वर्ग के लिये राज्य सरकार के नियमानुसार पद आरक्षित होगें एवं विशेष योग्यजन हेतु नियमानुसार आरक्षण देय होगा.
- 1 जनवरी 2023 को आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष मान्य होगी.
- किसी भी तरह का विवाद होने पर अन्तिम निर्णय जिला कलेक्टर जयपुर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक जयपुर (IRGY-U) का मान्य होगा तथा किसी भी तरह के विवाद कि स्थिति में न्यायिक क्षेत्र जयपुर जिला मुख्यालय होगा.
- संविदा भर्ती पूर्णतया मैरिट पर आधारित होगी, इसके लिए साक्षात्कार का कोई प्रावधान नहीं है.
- संविदा अभ्यार्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर संविदा पदों की पदवार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मैरिट तैयार की जावेगी तथा सफल / चयनित अभ्यार्थीयों से अनुबंध उन्हें आवंटित संबंधित निकाय द्वारा किया जायेगा.
- संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद हेतु 80 प्रतिशत पद डिग्रीधारियों से तथा 20 प्रतिशत पद डिप्लोमाधारियों से भरे जायेगे.
- एक अभ्यार्थी द्वारा केवल एक ही नगरीय निकाय में संविदा अनुबंध किया जावेगा अन्यथा सभी संविदा अनुबंध निरस्त कर दिये जायेगें. OBC प्रमाण पत्र आवेदन की अन्तिम दिनांक 07.2022 से एक वर्ष से अधिक पुराना मान्य नहीं होगा एवं EWS का प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु वैध ही मान्य होगा.
- शहरी रोजगार सहायक संविदा पद हेतु स्नातक + RSCIT उत्तीर्ण होना आवश्यक है परन्तु मैरिट लिस्ट का संधारण केवल स्नातक डिग्री के प्राप्तांक के आधार पर ही किया जायेगा RSCIT हेतु का कोई प्रावधान नहीं रखा जायेगा.
- संविदा भर्ती वरियता के आधार पर की जायेगी तथा पदवार सभी पदों के लिये कुल पदों की पृथक-पृथक कमशः 20 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी.
- संविदा भर्ती हेतु कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है अर्थात् आवेदन निःशुल्क किया जायेगा.
- संविदा भर्ती किये जाने के उपरांत नगरीय निकायों का आवंटन जिला कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जयपुर द्वारा पदवार वर्गानुसार लॉटरी से किया जावेगा.
- संविदा से भरे जाने वाले पदों की भर्ती जिले की समस्त स्थानीय निकायों के लिये नगर निगम जयपुर हैरिटेज / नगर निगम ग्रेटर जयपुर / नगर परिषद कोटपूतली / नगर पालिका बगरू /बस्सी / चौमू / जोबनेर / किशनगढ – रेनवाल / कोटपूतली / पावटा-प्रागपुरा / फुलेरा / सांभरलेक / शाहपुरा / विराट नगर) संविदा पदों के लिये की जा रही है.
- आवेदक का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा.
- आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 25.7.22- सायं 6:00 बजे तक रहेगी.
- राजस्थान के अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षित पदों हेतु पात्र एवं उपयुक्त आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर इन पदों को नियमानुसार सामान्य प्रक्रिया से भरा जायेगा.
- महिला हेतु रिक्तियों का आरक्षण क्षैतिज प्रवर्गानुसार सामान्य महिला 20 प्रतिशत विधवा महिला 8 प्रतिशत एवं विवाह विधिन्न महिला 2 प्रतिशत होगा. महिला अभ्यार्थियों का आरक्षण उसके संबंधित प्रवर्ग में जिनकी वे महिला आवेदक है आनुपातिक रूप से समायोजित किया जावेगा.
- स्पष्टीकरण किसी वर्ग अनारक्षित पद, सामान्य वर्ग / अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पात्र एवं उपयुक्त महिला आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर उस पद को उसी वर्ग के पुरुष आवेदक से भरा जावेगा। विवाहित महिला आवेदक का अपने पिता का नाम, निवास स्थान एवं आय के आधार पर जारी अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछडा वर्ग का नॉन किमीलियर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा पति के नाम एवं आय के आधार पर जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा.
इसे भी देखें:
- चुरू नगर पालिका भर्ती 2022
- Rajasthan PTI Syllabus
- Rajasthan GK 2022
- राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट
- Indian Navy Agniveer (रजिस्ट्रेशन करें!)
- BSF Constable Admit Card
- Patna HC Recruitment
- NEET Admit Card Release
- REET Level 2 Syllabus 2022
- CCRAS Recruitment 2022
- जोधपुर नगर निगम भर्ती 2022
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 Notification
जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम में आवेदन करना होगा. यह भर्ती 104 पदों को भरने के लिए आयोजित की गयी है. इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन 7 जुलाई से 25 जुलाई 2022 तक करें. उम्मीदवार इस भर्ती Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी जानने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
How to Apply Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022
जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन करना होगा. इस भर्ती Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्न स्टेपो का पालन कर सकते है-
- सबसे पहले आपको ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना है. वहां पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म मिल जाएगा उसका आपको अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंटआउट निकलवा लेना है.
- एप्लीकेशन फॉर्म में जो भी जनरल डिटेल्स मांगी गई है, उन सभी डिटेल्स को आपको ध्यानपूर्वक भरना है.
- उसके बाद आपको जरूरी डाक्यूमेंट्स एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करने हैं आपको बता दें कि हमने डाक्यूमेंट्स की ज्यादा जानकारी ऊपर दे दी है आप वहां से पढ़ सकते हैं.
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म में एक पासपोर्ट साइज फोटो अटैच करनी है और आपको अपने सिग्नेचर भी करने होंगे.
- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा हो जाने के बाद आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम भर्ती 2022 के ऑफिशल नोटिफिकेशन में आपको जानकारी दी गई है कि आपको एप्लीकेशन फॉर्म कहां पर पोस्ट ऑफिस के जरिए पहुंचाना है इसकी ज्यादा जानकारी आप ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़कर ही प्राप्त कर सकते है.
- ऐसी ही अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करें।
Important Links
Start Date Offline Application Form | Start |
Last Date Offline Application Form | 25 July 2022 |
Application Form Download | Click Here |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Join Telegram / WhatsApp Group | Click Here |
FAQs
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करे?
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 के लिए आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रोसेस ऊपर विस्तार से बताई गयी है.
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा कितनी निर्धारित की गयी है?
Jaipur Nagar Nigam Recruitment 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है.