Rajasthan Anganwadi Bharti 2022: राजस्थान राज्य में आंगनबाडी के पदों को भरने के लिए भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. राजस्थान राज्य में आंगनबाडी भर्ती का नोटिफिकेशन अलग-अलग जिले वाइज जारी किया जा रहा है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती(Rajasthan Anganwadi Bharti 2022) के लिए ऑनलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर सकते है. Rajasthan Anganwadi Bharti 2022 के लिए आवेदन 21 मार्च 2022 से लेकर 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगे। इच्छुक एवं योग्य महिला को अपने आवेदन पत्र बताए गए सभी दस्तावेजों के दो प्रतियों के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रजिस्टर्ड डाक या ईमेल के माध्यम से दिनांक 11 अप्रैल 2022 तक जमा कराने होंगे।
Rajasthan Anganwadi Bharti 2022 Age Limit
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है. इस भर्ती (Rajasthan Anganwadi Bharti 2022) में आरक्षित वर्गो को आधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट सरकार के नियमानुसार प्रदान की गयी है.
Rajasthan Anganwadi Bharti 2022 Educational Qualifications
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2022 में सहायिका के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गयी है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ आशा सहयोगिनी के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गयी है.
Rajasthan Anganwadi Bharti 2022 Application Form
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए कुछ दिशा निर्देश निर्धारित किये गये है, जो इस प्रकार है-
- राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार विवाहित होनी अनिवार्य है. ग्रामीण क्षेत्र में विवाहित महिला उम्मीदवार का जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सिलेक्शन हो रहा है, उस राजस्व ग्राम की अथवा शहरी क्षेत्र में सम्बन्धित आंगनबाड़ी केंद्र के वार्ड की स्थानीय निवासी होनी आवश्यक है. विधवा/ तलाकशुदा/ परित्यक्ता महिला को ससुराल एवं माईके दोनों स्थानों के लिए स्थानीय निवासी माना जा सकेगा.
- योग्य उम्मीदवार महिला सम्बन्धित ग्राम पंचायत की स्थानीय निवासी तथा उसके घर में शौचालय होने व नियमित उपयोग सम्बन्धी घोषणा पत्र संलग्न होना अनिवार्य है.
- साथिन हेतु न्यूनतम 10वीं उतीर्ण होनी चाहिए.
- कार्यालय द्वारा विज्ञप्ति जारी होने की तिथि को आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा विधवा/ तलाकशुदा/ परित्यक्ता के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गयी है.
- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन (Application Form) के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, विधवा/ तलाकशुदा/ परित्यक्ता सम्बन्धित दस्तावेज, आर.एस.सी.आई.टी. प्रमाण पत्र, कार्यालय प्रमाण पत्र, बी.पी.एल. कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजो (Important Documents) की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करे.
- इस भर्ती (Rajasthan Anganwadi Bharti 2022) के लिए आवेदन फॉर्म इस कार्यालय अथवा विभागीय वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है.
- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपना पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र दो प्रतियों में इस कार्यालय में दिंनाक 11 अप्रैल 2022 तक शाम 5 बजे तक व्यक्तिश:/ डाक के माध्यम से जमा करवा सकते है. अंत में आवेदन पत्र की प्राप्ति रशीद अवश्य प्राप्त कर ले.
Rajasthan Anganwadi Bharti 2022 Important Documents
- शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी अंकतालिका (Mark Sheet) / प्रमाण पत्र.
- सैकेंडरी की अंकतालिका/ प्रमाण पत्र.
- मूल निवास प्रमाण पत्र/ मतदाता पहचान पत्र/ राशन कार्ड/ आधार कार्ड (सभी दस्तावेजो में से कोई एक आवश्यक है).
- कार्य अनुभाग प्रमाण पत्र (सहायिका/ आशा सहयोगिनी/ साथिन के रूप में 1 वर्ष का कार्य अनुभव/ ज्योति योजना लाभार्थी होने का प्रमाण पत्र.
- विधवा/ परित्यक्ता/ तलाकशुदा प्रमाण पत्र (अगर हो तो)
- RS-CIT का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र.
- अनुसूचित जाति/ पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र.
- बीपीएल कार्ड (केंद्र सरकार की सूचि में सम्मिलित) एवं आवश्यक दस्तावेजो की स्वयं प्रमाणित छायाप्रति.
Important Links
Start Date Online Application Form | 21 March 2022 |
Last Date Online Application Form | 11 April 2022 |
Application Form | Click Here |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Join Telegram/ WhatsApp Group | Click Here |
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 उदयपुर जिले के लिए | Click Here |
FAQs
प्रश्न: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2022 निर्धारित की गयी है.
प्रश्न: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा कितनी निर्धारित की गयी है?
उत्तर: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है.
प्रश्न: Rajasthan Anganwadi Bharti 2022 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
उत्तर: इच्छुक विवाहित महिला को आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र को डाक के माध्यम से अंतिम तिथि से पूर्व तक कार्यालय में जमा कराना होगा.