Rajasthan BSTC 2023 Application Form राजस्थान बीएसटीसी एप्लीकेशन फॉर्म 2023 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी: राजस्थान प्री D.El.Ed एग्जाम करवाने का दायित्व इस बार भी पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर को ही सौंपा गया है. राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से लेकर 30 जुलाई 2023 तक कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अब बीएसटीसी फॉर्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राजस्थान BSTC 2023 के लिए परीक्षा अगस्त महीने में आयोजित की जाएगी. राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए विस्तृत कार्यक्रम ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जारी कर दिया है.
Rajasthan BSTC 2023 Application form Notification
BSTC 2023 Form Apply Last Date, BSTC 2023 Application form, Rajasthan BSTC 2023 Notification, राजस्थान बीएसटीसी कोर्स को अब डीएलएड के नाम से जाना जाने लगा है. राजस्थान में 2 वर्षीय डीएलएड कोर्स में प्रवेश के लिए प्री डीएलएड एग्जाम क्वालीफाई करना जरूरी होता है. राजस्थान प्री D.El.Ed एग्जाम में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों को कॉलेजों का अलॉटमेंट होता है. राजस्थान बीएसटीसी 2023 एप्लीकेशन फॉर्म 10 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक भरे जायेंगें. जबकि राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए एग्जाम का आयोजन अगस्त माह में किया जाएगा. अभ्यर्थी राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए आवेदन स्वयं ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या अपने नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से भर सकता है.
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए सभी दिशानिर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें. अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरते समय यह ध्यान रखे की जो नंबर उन्होंने दिया हो वह चालू हो, आवेदन फॉर्म में केवल चालू मोबाइल नंबर ही भरें, ताकि SMS द्वारा उन्हें समय पर सारी महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होती रहे. राजस्थान बीएसटीसी 2023 की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं, जिसका लिंक नीचे दिया गया है.
Rajasthan BSTC 2023 Overview
Name of the Exam | Pre D. El. Ed. Examination 2023 |
Conducting Body | Registrar, Education Departmental Examinations, Rajasthan |
Apply Mode | Online |
Exam Type | Entrance Test |
Total Seats | Approx. 25000 |
Location | Rajasthan |
BSTC Exam Mode | Offline |
Start Online Form | 10 July 2023 |
Last Date | 30 July 2023 |
Exam Date | August 2023 |
Official Website | panjiyakpredeled.in |
Rajasthan BSTC 2023 Latest News in Hindi
इस बार भी राजस्थान प्री D.El.Ed की परीक्षा करवाने का दायित्व पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर को ही सौंपा गया है. प्रारंभिक शिक्षा में तृतीय श्रेणी शिक्षक level-1 के पदों पर लगने के लिए 2 वर्षीय डिप्लोमा का होना अनिवार्य है. 2 वर्षीय डिप्लोमा यानी डीएलएड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्री डीएलएड एग्जाम के आधार पर होगा. राजस्थान प्री D.El.Ed एग्जाम के माध्यम से 372 D.El.Ed कॉलेजों के करीब 25000 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा. राजस्थान प्री D.El.Ed एग्जाम के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक भर सकते हैं.
Rajasthan BSTC 2023 Important Dates
Event | Date |
Notification Release Date | 7 July 2023 |
Rajasthan BSTC 2023 Application form Apply Start | 10 July 2023 |
Rajasthan BSTC 2023 Application form Last Date | 30 July 2023 |
Last date for submission of application fee | 30 July 2023 |
Rajasthan BSTC 2023 Exam Date | August 2023 |
Rajasthan BSTC 2023 Application Fee
- डीएलएड (सामान्य) अथवा डीएलएड (संस्कृत) में से किसी एक पाठ्यक्रम के लिए: 450 रुपए
- डीएलएड (सामान्य) एवं डीएलएड (संस्कृत) दोनों पाठ्यक्रमों के लिए: 500 रुपए
Rajasthan BSTC 2023 Age Limit
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक रखी गई है. यानी राजस्थान बीएसटीसी के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति 28 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.
- इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी.
- विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है.
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और महिलाओं के लिए राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.
Rajasthan BSTC 2023 Educational Qualification
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा रखी गई है. इसके अलावा जिन विद्यार्थियों का 12वीं कक्षा का रिजल्ट नहीं आया है, वह भी आवेदन कर सकते हैं. लेकिन बीएसटीसी काउंसलिंग के समय तक अभ्यर्थी को पात्रता हासिल करनी होगी.
12वीं कक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम अंक प्रतिशत विभिन्न वर्गों के लिए निम्नानुसार होंगे. यदि इसमें एक भी अंक कम है, तो अभ्यर्थी आवेदन करने में सक्षम नही होगा.
शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम | डीएलएड (सामान्य, संस्कृत) 2023 |
सामान्य वर्ग | 50% |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति | 45% |
ओबीसी (अति पिछड़ा वर्ग, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस) | 45% |
दिव्यांग (40% या अधिक विकलांगता) | 45% |
सामान्य वर्ग की विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाएं | 45% |
Rajasthan BSTC 2023 Exam Date
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए एग्जाम का आयोजन अगस्त महीने में किया जाएगा. राजस्थान बीएसटीसी 2023 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 1 सप्ताह पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम में अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा. इसके साथ अभ्यर्थी एक पारदर्शी बॉल पेन भी साथ लेकर जाना है.
Rajasthan BSTC 2023 Exam Pattern
राजस्थान बीएसटीसी एंट्रेंस एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर 2 वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा. यह मेरिट प्री डीएलएड में आए अंकों के आधार पर बनेगी. राजस्थान प्री D.El.Ed एग्जाम 2023 में अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मनपसंद कॉलेज मिलने की संभावना अधिक होती है. राजस्थान प्री D.El.Ed एग्जाम 2023 का एग्जाम पैटर्न और सिलेबस नीचे उपलब्ध करवा दिया है.
खंड | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | |
अ | मानसिक योग्यता | 50 | 150 | |
ब | राजस्थान की सामान्य जानकारी | 50 | 150 | |
स | शिक्षण अभिक्षमता | 50 | 150 | |
द | I | अंग्रेजी | 20 | 60 |
II | संस्कृत | 30 | 90 | |
III | हिंदी | 30 | 90 |
- Mode of Exam: Offline
- Total Marks: 600
- Type of questions : MCQ Type
- Total number of Questions: 200
- Total Duration: 3 hours
- Negative Marking: No Negative
Rajasthan BSTC 2023 Syllabus
(अ) Mental Ability (मानसिक योग्यता): (50 प्रश्न)
- Reasoning (तार्किक योग्यता), Analogy (दो वस्तुओं की आंशिक समानता या समरूपता), Discrimination (विभेदीकरण), Relationship (सम्बन्धता), Analysis (विश्लेषण), Logical Thinking (तार्किक चिन्तन).
(ब) General Awareness of Rajasthan (राजस्थान की सामान्य जानकारी): (50 प्रश्न)
- Historical Aspect (ऐतिहासिक पक्ष), Political Aspect (राजनैतिक पक्ष), Art, Culture and Literature Aspect (कला, संस्कृति और साहित्य पक्ष), Economic Aspect (आर्थिक पक्ष), Geographical Aspect (भौगोलिक पक्ष), Folk Life (लोक जीवन), Social Aspect (सामाजिक पक्ष), Tourism Aspect (पर्यटन पक्ष).
(स) Teaching Aptitude (शिक्षण अभिक्षमता): (50 प्रश्न)
- Teaching Learning (शिक्षण अधिगम), Leadership Quality (नेतृत्व गुण), Creativity (सृजनात्मकता), Continuous and Comprehensive Evaluation (सतत एवं व्यापक मूल्यांकन), Communication Skills (संप्रेषण कौशल), Professional Attitude (व्यावसायिक अभिवृत्ति) Social Sensitivity (सामाजिक संवेदनशीलता).
(द) Language Ability (भाषा योग्यता): (50 प्रश्न)
- English – (20 प्रश्न)
- Comprehension, Narration, Spotting Errors, Prepositions, Articles, Connectives, Correction of Sentences, Kind of Sentences, Sentence Completion, Tense, Vocabulary, Synonym, Antonym, One Word Substitution, Spelling Errors.
- Sanskrit (संस्कृत) – (30 प्रश्न)
- (केवल प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed.) संस्कृत पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए) स्वर, व्यंजन, (उच्चारण स्थान), शब्द रूप (अकारान्त पुल्लिंग, अकरान्त स्त्रीलिंग, नपुंसकलिंग) धातुरूप (लट्लकार, लोटलकार, लड्.लकार एवं विधिलिंगलकार), उपसर्ग एवं प्रत्यय, संधि (स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि), समास (तत्पुरूष, द्विगु एवं कर्मधारय समास), लिंग एवं वचन, विभक्तियां एवं कारक ज्ञान
अथवा
- Hindi (हिन्दी) – (30 प्रश्न)
- शब्द ज्ञान-पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द । युग्म शब्द, वाक्य विचार, शुद्धीकरण (शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि), मुहावरे एवं कहावतें, संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द.
Rajasthan BSTC 2023 Required Documents
राजस्थान बीएसटीसी 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए:
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र या ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (Reservation Certificate)
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और मोबाइल नंबर
How to Apply For Rajasthan BSTC 2023
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है. अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करते हुए राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है.
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है.
- इसके बाद आपको होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
- फिर आपको Rajasthan BSTC 2023 पर क्लिक करना है.
- फिर ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है.
- फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है.
- फिर अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरें.
- फिर अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं.
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट कर देना है.
- अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है.
Rajasthan BSTC 2023 Important Links
Start Rajasthan BSTC 2023 Application Form | 10 July 2023 |
Last Date Online Application form | 30 July 2023 |
Apply Online | Coming Soon |
Exam date | August 2023 |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Check All Latest Jobs | AcchiTaiyari |
Rajasthan BSTC 2023 के लिए आवेदन कब तक किये जायेंगें?
राजस्थान बीएसटीसी 2023 के लिए आवेदन 10 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक किये जायेंगें.
Rajasthan BSTC 2023 के लिए एग्जाम का आयोजन कब किया जाएगा?
राजस्थान प्री D.El.Ed एग्जाम का आयोजन अगस्त 2023 में किया जाएगा। यह एग्जाम पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान, बीकानेर द्वारा आयोजित होगा.