Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022: राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति आज 11 मार्च 2022 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है. इस विज्ञप्ति के तहत राजस्थान वनपाल के 99 पदो और वनरक्षक के 2300 पदों को भरने के लिए भर्ती का आयोजन किया गया है. राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती की विज्ञप्ति पहले 2020 में जारी की गयी थी, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 दिसम्बर 2020 से 22 जनवरी 2021 तक प्रस्तुत किये गये थे. यह विज्ञप्ति 1041 पदों को भरने के लिए निकाली गयी थी. अब राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती के पदों की संख्या को बढ़ा दिया गया है. जिन योग्य उम्मीदवारों ने इस भर्ती (फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती) के लिए पहले आवेदन कर रखा है, उन्हें अब दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नही है. राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से 29 मार्च 2022 तक प्रस्तुत किये जायेंगे. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम के द्वारा राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है. राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 की अधिक जानकारी जानने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते है.
Table of Contents
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 Notification
राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती 2022 के पदों को भरने के लिए संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है. राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2021 के लिए 1124 पदों को भरने हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया था. राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से 29 मार्च 2022 तक प्रस्तुत किये जा सकते है. हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कैलेण्डर जारी कर दिया है. जिसके अनुसार राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती के लिए परीक्षा अक्टूबर 2022 में आयोजित की जा सकती है. राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 Age Limit
राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती 2022 के अंतर्गत वनपाल के पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है. इसके आलावा वनरक्षक के पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गयी है. इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी. इसके आलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी.
राजस्थान वनरक्षक भर्ती 2022 Application Fees
राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है-
- सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रु निर्धारित किये गये है.
- राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रु आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.
- समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रु निर्धारित किये गये है.
- सभी वर्ग के ऐसे उम्मीदवार जिनकी वार्षिक आय 2.50 रु से कम है, के लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के समान ही आवेदन शुल्क 250 रु निर्धारित किया गया है.
Rajasthan Forest Guard Recruitment 202 Education Qualifications
राजस्थान वनरक्षक भर्ती 2022 के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे जायेंगे, जिनमे वनपाल वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन मांगे जायेंगे. वनपाल और वनरक्षक दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गयी है. वनपाल के पद के लिए 12वीं कक्षा उतीर्ण होना आवश्यक है इसके अतिरिक्त वनरक्षक के पद के लिए 10वीं कक्षा उतीर्ण होना आवश्यक है.
How to Apply Online Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022
राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को निम्न निर्देशों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद Recruitment के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब इसमें राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के सामने Apply Online के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब अपनी SSO ID को लॉग इन करना है और recruitment-portal में जाना है।
- अब राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए Online Application Form को भरना है।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है और अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन फॉर्म भरने के अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।
Rajasthan Forest Guard Recruitment 2022 Selection Process
राजस्थान वनरक्षक भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी. सबसे पहले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस लिखित परीक्षा में पास होने वाले योग्य उम्मीदवारों को मेडिकल और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा और इसके बाद में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, इसके बाद में योग्य उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जायेगा और अंत में फ़ाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
Important links
Rajasthan Forest Guard Online Form Start Date | 14.03.2022 |
Rajasthan Forest Guard Online Form End Date | 29.03.2022 |
Rajasthan Forest Guard Syllabus | |
राजस्थान फ़ॉरेस्ट गार्ड भर्ती का न्यू नोटिफिकेशन यहाँ देखे | |
Official Old Notification | |
Apply Online | |
Official Website | |
Join Telegram/ WhatsApp Group |
FAQs
प्रश्न: राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर: राजस्थान वनपाल वनरक्षक भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से शुरू किये जायेंगे.
प्रश्न: राजस्थान वनपाल और वनरक्षक भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गयी है?
उत्तर: राजस्थान वनपाल वनरक्षक भर्ती 2022 में वनपाल के पद के लिए 12वीं और वनरक्षक के पद के लिए 10वीं निर्धारित की गयी है.