Rajasthan Gram Sevak Syllabus Exam Pattern 2021-22 Download in Hindi | राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021
राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021

Recently updated on April 26th, 2022 at 04:24 pm

Rajasthan Gram Sevak Syllabus Exam Pattern 2021-22: राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021, RAJASTHAN VDO SYLLABUS AND EXAM PATTERN RSMSSB VDO Syllabus 2021 in Hindi PDF, Exam Pattern Download and Check Here, RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021 in Hindi PDF, RSMSSB VDO Old Question Papers PDF Download

राजस्थान में ग्राम सेवक भर्ती के लिए एग्जाम डेट नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। यह भर्ती बेरोजगार युवा वर्ग के लिए एक सुनहरा मौका है। भर्ती के लिए राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदकों को सुचित किया जाता है कि इस भर्ती एग्जाम से पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छी तरह से पढ़ ले उसके बाद सावधानी पूर्वक योग्य उम्मीदवार पेपर को हल करें करें क्योंकि हम जानते है कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है।

RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021-22 in Hindi

सबसे पहले हम आपको बताएंगे की राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021 में किन-किन विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते है:

सामयिक विषयभूगोल तथा प्राकृतिक संसाधन
इतिहास एवं संस्कृतिभारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास
सामान्य कंप्यूटर ज्ञानराज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा
हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी (Leveln10th Class)तर्कशक्ति एवं विश्लेषणात्मक योग्यता
साधारण मानसिक योग्यतासामान्य प्रशन

राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021 [सम्पूर्ण जानकारी]

राजस्थान ग्राम सेवक 2021 परीक्षा के सिलेबस इस प्रकार है- इसके आगे हम आपको यह बतायेंगे कि इन विषयों को हम किस तरह से तैयार कर सकेंगे। इसकों हम विस्तार से जानेगें।

1. सामयिक विषय – Rajasthan Gram Sevak Syllabus 2021

  • इस विषय के अन्तर्गत हम राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मुख्य घटनायें जिनका पूरे देश पर प्रभाव पड़ता है।
2. भूगोल तथा प्राकृतिक संसाधन

  • विश्व की विस्तृत भौतिक विशेषताएं, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।
  • भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: जैसे वन, भूमि, खान एवं खनिज, पशु संसाधन आदि और जीवन एवं संरक्षण।
  • राजस्थान के भूगोल, प्राकृतिक वनस्पति, जलवायु, मिट्टी, सूखा, बाढ़ कृषि से संबधित जानकारी एवं उसकी समस्यायें।कृषि पर आधारित उद्योग, नदी घाटी परियोजना, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजना आदि सम्मिलित है।
3. भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास

  • राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था। वृहत् उद्योग।
4. इतिहास एवं संस्कृति राजस्थान के मुख्य स्मारक और उनका इतिहास, पहनावा, उनकी बोलियां, संगीत, नृत्य, अपने कुल देवता और कुल देवी के प्रति आस्था, मेले और त्यौहार आदि के बारें में जानना इस विषय में आता है:

  • बोलियां और साहित्य
  • जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
  • संगीत, नृत्य और रंगशाला
  • वस्त्र एवं आभूषण, मेले और त्यौहार, रूढिया, उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित
  • संत, कवि, धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, योद्धा संत, लोक देवता और देवियाँ
5. साधारण मानसिक योग्यता
6. तर्कशक्ति एवं विश्लेषणात्मक योग्यता
7. इसके अलावा हिन्दी, अग्रेंजी और गणित -10वी स्तर की अच्छी तरह से तैयारी होनी चाहिए।हिन्दी के मुख्यतः पाठ्यक्रम में अशुद्ध वाक्यों का शुद्ध रूप, विलोमार्थी शब्द, कहावतें और लोकोक्तियां, संधि विच्छेद, रचना एवं रचयिता, मुहावरें एवं उनके अर्थ जैसे विषयों का ज्ञान आना चाहिए।

गणित के मुख्यतः पाठ्यक्रम में जड़ें, औसत, प्रतिशत, लाभ और हानि आदि अनुपात का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।

8. राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा
9. सामान्य कंप्यूटर ज्ञान
उम्मीदवार को राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा में सफल होने के लिए पुस्तकों का अच्छी तरह से अध्ययन करना चाहिए और इसके साथ ही सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स का भी ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार को सफल होने के लिए सभी विषयों की तैयारी होनी जरूरी है। और साथ ही साथ तर्कशक्ति एवं विश्लेषणात्मक योग्यता और मानसिक योग्यता का ज्ञान होना भी जरूरी है।
  • राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट और RSCIT Certificate/ Computer Certificate का होना जरूरी है।
  • राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती की आयु सीमा 18 से 40 वर्श तक जबकि अन्य आरक्षित वर्गो को नियमानुसार छूट मिलेंगी।

Rajasthan Gram Sevak Syllabus Exam Pattern 2021-22 Download in Hindi | राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021

Rajasthan Gram Sevak Syllabus 2021-22 डाउनलोड कैसे करें?

इसके बाद अब हम आपको बतायेंगे कि आप किस प्रकार राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा का सिलेबस देख सकते है।

  • सबसे पहले आप ऑफिसियल वेबसाईट पर जायें।
  • वेबसाईट के खुलने के बाद ग्राम सेवक सिलेबस 2021 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप इस पीडीएफ को सेव कर सकते है।
  • और, सिलेबस को पीडीएफ के माध्यम से पढ़ाई कर सकते है।

Rajasthan Gram Sevak Syllabus in Hindi>Check Here>

RSMSSB VDO OLD QUESTION PAPERS>Check Here>

RSMSSB Official Website>Click Here>

रोज नई अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहाँ क्लिक करें- Click Here

FAQs – Rajasthan Gram Sevak Syllabus 2021

अब हम कुछ सवाल के जवाब देगें जिससे आपको इस लेख को पढ़ने में आसानी रहेंगी।

प्रश्‍न- Rajasthan Gram Sevak परीक्षा 2021 में कितने प्रश्‍न होंगे?

उत्तर- इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्‍न होंगे और हर प्रश्‍न के सही जवाब के लिए एक अंक दिया जाएगा।लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

प्रश्‍न- Rajasthan Gram Sevak परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी क्या?

उत्तर- हाँ, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी जो इसप्रकार है: 1/3 अंक हर गलत उत्तर के लिए कटे जाएंगे।

प्रश्‍न- आवेदक की आयु कितनी होनी चाहिए?

उत्तर- आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।

प्रश्‍न- Rajasthan Gram Sevak भर्ती 2021 के लिए आवेदन कब से किए गए थे?

उत्तर- राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितम्बर से 9 अक्टूबर 2021 तक किये गये थे।

प्रश्‍न- Rajasthan Gram Sevak के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर- आवेदक की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट और साथ ही साथ RSCIT Certificate or Computer Certificate/ Knowledge  का होना जरूरी है।

प्रश्‍न- Rajasthan Gram Sevak भर्ती 2021 के लिए कितनी फीस भरनी होगी?

उत्तर- राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती की परीक्षा की फीस इस प्रकार है।

  • सामान्य वर्ग की आवेदक हेतु 450 रूपये है।
  • पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु 350 रूपये है।
  • राज्य के अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति के आवेदक हेतु 250 रूपये है।
  • सभी वर्ग के ऐसे आवेदक जिनकी वार्षिक आय 2,50000 रूपये से कम है, के लिए अनुसुचित जाति एवं जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250 रूपये ही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here