RCFL Recruitment 2022: आरसीएफएल में फायरमैन और केमिकल ऑपरेटर के खाली पदों को भरने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस नोटिफिकेशन के तहत 137 पदों को भरने के लिए भर्ती का आयोजन किया गया है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो आरसीएफएल भर्ती 2022 को पाने का सपना देख रहे है, उन सभी के लिए यह सुनहरा अवसर है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर सकते है. आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई 14 मार्च से 28 मार्च 2022 तक प्रस्तुत किये जायेंगे.
आरसीएफएल भर्ती 2022 की अधिक जानकारी जैसे – पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस की सम्पूर्ण जानकारी जानने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते है या नीचे दिए गये डायरेक्ट लिंक की सहायता से ऑफिशियल नोटिफिकेशन को भी विजिट कर सकते है.
RCFL Recruitment 2022 Details
Posts Name | No. Of Vacancy |
Operator Chemical Trainee (Chemical) | 133 Posts |
Junior Fireman Grade 3 | 4 Posts |
Total | 137 Posts |
RCFL Recruitment 2022 Age Limit
आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वाले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों की आयु 34 वर्ष निर्धारित की गयी है. इस भर्ती (आरसीएफएल भर्ती 2022) के लिए आयु की गणना (Age Calculation) 1 मार्च 2022 को आधार मानकर की जाएगी. आरसीएफएल भर्ती 2022 में आरक्षित वर्गो को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.
RCFL Recruitment 2022 Application Fee
आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रस्तुत करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को 700 रूपये आवेदन शुल्क (Application Fee) का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूबीडी/ पूर्वएसएम/ महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क निर्धारित किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को इंटरनेट बैंकिंग खाते या क्रेडिट/ डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा.
RCFL Recruitment 2022 Salary
आरसीएफएल भर्ती 2022 में ऑपरेटर केमिकल ट्रेनी के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 22,000 रु से 60,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा और जूनियर फायरमैन के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रु से 42,000 रु प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा.
RCFL Recruitment 2022 Educational Qualification
आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वाले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑपरेटर केमिकल ट्रेनी के पदों के लिए 55% अंकों के साथ बीएससी केमिस्ट्री या केमिकल इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में 3 साल का डिप्लोमा या साइंस के साथ 12वीं और केमिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में सेकेंड ईयर/3 सेमेस्टर में सीधे प्रवेश होना चाहिए तथा जूनियर फायरमैन के पदों के लिए एसएससी के साथ 6 महीने का फायर सर्टिफिकेट और 1 साल का अनुभव होना चाहिये. आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल नोटीफिकेशन को विजिट कर सकते है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
RCFL Recruitment 2022 Selection Process
आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और व्यापार परीक्षण के आधार पर किया जायेगा. आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी जानने के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है.
How to Apply RCFL Recruitment 2022
आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन प्रस्तुत करना होगा. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रस्तुत करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को नीचे दिए गये निर्देशों का पालन करना होगा-
- सबसे पहले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- उसके बाद “RCFL Recruitment 2022” के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है.
- उसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दे.
- उसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना है.
- उसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करना है.
- अंत में भविष्य के सन्दर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले.
Important Links
Start Date Online Application Form | 14 March 2022 |
Last Date Online Application Form | 28 March 2022 |
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Join Telegram/ WhatsApp Group | Click Here |
FAQs
प्रश्न: आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
उत्तर: आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की सम्पूर्ण प्रोसेस ऊपर विस्तार से बताई गयी है.
प्रश्न: आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब तक भरे जायेंगे?
उत्तर: आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से 28 मार्च 2022 तक प्रस्तुत किये जायेंगे.
प्रश्न: आरसीएफएल भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार कितने पदों को भरा जायेगा?
उत्तर: आरसीएफएल भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार 137 पदों को भरा जायेगा.
प्रश्न: आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा कितनी निर्धारित की गयी है?
उत्तर: आरसीएफएल भर्ती 2022 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 34 वर्ष निर्धारित की गयी है.