REET Bharti 2022 Release, Apply Online, Syllabus, Exam Pattern

Recently updated on April 26th, 2022 at 05:12 pm

REET Bharti 2022 Release: राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा रीट 2022 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके तहत 46,500 पदों को भरा जायेगा. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो बहुत समय से रीट भर्ती 2022 का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब समाप्त हो चूका है. योग्य उम्मीदवारों को रीट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन प्रस्तुत करना होगा. रीट भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल से 18 मई 2022 तक प्रस्तुत किये जायेंगे. रीट भर्ती 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2022 को किया जायेगा.

रीट भर्ती 2022 की अधिक जानकारी जानने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.

REET Bharti 2022 Application Fee

रीट 2022 में लेवल फर्स्ट और सेकंड दोनों परीक्षा देने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रु तथा एक परीक्षा देने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए 550 रु आवेदन शुल्क निर्धारित किये गये है.

REET Bharti 2022 Educational Qualification

रीट 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारो के स्नातक या स्नातकोतर में 50% अंक होने चाहिए तथा आरक्षित वर्गो को अधिकतम अंको में सरकार के नियमानुसार छुट प्रदान की गयी है. इसके अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी जानने के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.

REET Bharti 2022 Exam Pattern

रीट 2022 में योग्य उम्मीदवारों के लिए रीट की दो परीक्षाओ का आयोजन किया जायेगा. दोनों परिक्षाए 150-150 अंको की होगी और परीक्षा को पूरा करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जायेगा.

प्रथम परीक्षा: बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ/ भाषा-I- हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिन्धी/ पंजाबी/ गुजराती- भाषा-II-हिंदी/ अंग्रजी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिन्धी/ पंजाबी/ गुजराती

गणित/ पर्यावरण अध्ययन

द्वितीय परीक्षा: बाल विकास एवं शिक्षण विधियाँ भाषा- I – हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिन्धी/ पंजाबी/ गुजराती – भाषा-II – हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ सिन्धी/ पंजाबी/ गुजराती (अ) गणित एवं विज्ञान के शिक्षक हेतु – IV (अ) गणित एवं विज्ञान विषय या (ब) सामाजिक अध्ययन के शिक्षक हेतु- IV (ब) सामाजिक अध्ययन विषय या (स) अन्य विषय के शिक्षक हेतु –IV (अ) अथवा IV (ब) में से कोई एक.

REET First Exam Pattern 2022

रीट फर्स्ट 2022 की लिखित परीक्षा 150 अंको के लिए आयोजित की जाएगी. इसको पुरा करने के लिये 2:30 घंटे का समय दिया जायेगा. इस लिखित परीक्षा में बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाते है. इसमें कुल  150 प्रश्न शामिल होते है.

विषय कुल प्रश्नों की संख्या कुल अंक
बाल विकास और शिक्षण विधियाँ 30 30
भाषा-1 (हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ हिंदी/ पंजाबी/ गुजराती) 30 30
भाषा-2 (हिन्दी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ हिंदी/ पंजाबी/ गुजराती) 30 30
गणित 30 30
पर्यावरण अध्ययन 30 30
कुल 150 150

REET 2022 Level Second Exam Pattern 2022

रीट 2022 में सेकंड परीक्षा भी 150 अंको की आयोजित की जाती है, जिसमे प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है. इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न शामिल होते है. इसको पूरा करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाता है. इस परीक्षा में भी बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाते है.

विषय कुल प्रश्नों की संख्या कुल अंक
बाल विकास और शिक्षण विधियाँ 30 30
भाषा-1 (हिंदी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ हिंदी/ पंजाबी/ गुजराती) 30 30
भाषा-2 (हिन्दी/ अंग्रेजी/ संस्कृत/ उर्दू/ हिंदी/ पंजाबी/ गुजराती) 30 30
गणित और पर्यावरण अध्ययन 60 60
कुल 150 150

REET Bharti 2022 Selection Process

रीट 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जायेगा. रीट 2022 के लिए चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी जानने के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.

REET Bharti 2022 Age Limit

रीट 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है. रीट 2022 में आरक्षित वर्गो को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी.

Minimum Qualifying Marks to clear REET Bharti 2022 Exam

S.N. कैटेगरी न्यूनतम उतीर्ण प्रतिशत
Non TSP TSP
1 सामान्य/ अनारक्षित 60
2 अनुसूचित जनजाति 55
3 अनुसूचित जाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  55
4 समस्त श्रेणी की विधवा एवं परित्यक्ता महिलाये एवं भूतपूर्व सैनिक 50
5 दिव्यांग (निशक्तजन) श्रेणी के नियमानुसार आने वाले समस्त व्यक्ति 40
6 सहरिया जनजाति के व्यक्ति 36

Rajasthan 3rd Grade Teacher Level 1st Syllabus 2022

राजस्थान रीट 2022 के लिए लिखित परिक्षाए कुल 300 अंको की आयोजित की जाएगी, जिसमे प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है. इसको पूरा करने के लिए 2:30 घंटे का समय दिया जाता है. यह दो प्रश्न पत्रों में होती है, जिसमे 150-150 प्रश्न शामिल होते है. इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी. रीट 2022 के लिए एग्जाम पैटर्न की अधिक जानकारी जानने के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है.

How to Apply for REET Bharti 2022

रीट 2022 के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन प्रस्तुत करना होगा. रीट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए योग्य उम्मीदवार निम्न स्टेपो का पालन कर सकते है-

  • सबसे पहले योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • उसके बाद होम पेज पर “REET 2022” के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • उसके बाद “ऑनलाइन अप्लाई” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा.
  • उसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है.
  • उसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना है.
  • उसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे.
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले.

Important Links

Start Date Online Application Form 18 April 2022
Last Date Online Application Form 18 May 2022
REET Bharti 2022 Exam Date 23 or 24July 2022
Apply Online Click Here
REET Syllabus 2022 Click Here
Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Join Telegram/ WhatsApp Group Click Here

FAQs

प्रश्न: REET Bharti 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?

उत्तर: REET Bharti 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की सम्पूर्ण प्रोसेस ऊपर विस्तार से बताई गयी है.

प्रश्न: REET Bharti 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा कितनी निर्धारित की गयी है?

उत्तर: REET Bharti 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है.

प्रश्न: REET Bharti 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कब से शुरू होंगे?

उत्तर: REET Bharti 2022 के लिए ऑनलाइन अप्लाई 18 अप्रैल से 18 मई 2022 तक प्रस्तुत किये जायेंगे.

प्रश्न: REET Bharti 2022 के नोटिफिकेशन के तहत कितने पदों को भरने के लिए भर्ती का आयोजन किया गया है?

उत्तर: REET Bharti 2022 के नोटिफिकेशन के तहत 46,500 पदों को भरने के लिए भर्ती का आयोजन किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here