UPSC Civil Service 2022 Notification and Apply Online for IAS, IPS, IFS Vacancy: यूपीएससी सिविल सर्विसेज ने विभिन्न पदों को भरने के लिए भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam 2022) के लिए इस साल सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की है. इस बारे (UPSC Civil Services 2022) में UPSC ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि 861 की अधिसूचित रिक्तियों की संख्या अब बढ़ाकर 1011 कर दी गई है. भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS), ग्रुप ‘ए’ की भर्ती के लिए अतिरिक्त 150 पदों को जोड़ा गया है. उम्मीदवार इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिस को पढ़ सकते हैं. नोटिस के अनुसार सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा- 2022 (UPSC Civil Services Exam 2022) के माध्यम से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS), ग्रुप ‘ए’ में 150 कर्मियों की भर्ती करने का निर्णय लिया है. इसके लिए सरकार (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) ने अधिसूचना जारी की है. सिविल सेवा परीक्षा-2022 (UPSC Civil Services Exam 2022) के माध्यम से भर्ती के लिए सेवाओं की सूची में IRMS, ग्रुप ‘A’ को शामिल किया गया है.
UPSC Civil Service 2022 से सम्बन्धित अधिक जानकारी जैसे- पदों की संख्या, आयु सीमा, शैक्षिणक योग्यता, सिलेबस, आवेदन कैसे प्रस्तुत करे, प्रारम्भिक तिथि, अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न आदि की जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते है.
UPSC Civil Service 2022 Age Limit
यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गयी है. इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 अगस्त 2022 को आधार मानकर की जाएगी. UPSC Civil Service 2022 में आरक्षित वर्गो को सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
UPSC Civil Service 2022 Application Fees
यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रु., इसके अतिरिक्त सभी वर्ग की महिलाओ, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क निर्धारित किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम के द्वारा किया जा सकता है. इस भर्ती(UPSC Civil Service 2022) की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है.
UPSC Civil Service 2022 Selection Process
यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाई जाती है-
⇒ Prelims Exam |
⇒ Mains Exam |
⇒ Interview |
⇒ Document Verification |
⇒ Medical Examination |
UPSC Civil Service 2022 Educational Qualifications
यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता निम्न है-
- Indian Administrative Service IAS (Civil Services): Bachelor’s Degree in Any Stream in Any Recognized University in India.
- Indian Forest Service (IFS): Bachelor’s Degree as one of Subject Animal Husbandry & Veterinary Science, Botany, Chemistry, Geology, Mathematics, Physics, Statistics and Zoology, Agriculture or Equivalent.
UPSC Civil Service 2022 Salary Details
IAS (UPSC CSE) अधिकारी भारत की केंद्र सरकार के तहत सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों में से एक हैं। नए वेतन ढांचे के अनुसार, एक अधिकारी के लिए जो एक आईएएस अधिकारी या किसी अन्य सिविल सेवा में शामिल होगा, मूल वेतन 56,100/- रुपये है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार एक आईएएस अधिकारी का शुरुआती वेतन लगभग 70,000 रुपये है।
IAS वेतन 2022: आईएएस अधिकारी को मूल वेतन, HRA, TA, DA, चिकित्सा भत्ता, और बहुत कुछ मिलता है है। आईएएस अधिकारियों को प्रदान किए जाने वाले कुछ अन्य लाभ इस प्रकार हैं: निवासी, सुरक्षा, परिवहन सुविधा, चिकित्सा लाभ, टेलीफोन / इंटरनेट बिल, समाचार पत्र और अध्ययन पत्र।
UPSC Civil Service 2022 Prelims Exam Pattern
यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए वर्तमान में सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा में दो पेपर होते है.पहला पेपर “सामान्य अध्ययन” का होता है, जबकि दूसरा पेपर सिविल सेवा अभिवृति परीक्षा “Civil Aptitide Test” या ‘सीसैट’ होता है. प्रीलिम्स परीक्षा के दोनों पेपर को देना अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवार सिविल सेवा मेन्स के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को दोनों पेपरों को अटेम्पट करना अनिवार्य होगा. इस भर्ती(UPSC Civil Service 2022) की परीक्षा में 1/3 भाग नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी. इस भर्ती के एग्जाम पैटर्न की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को विजिट कर सकते है.
UPSC Civil Service Prelims Exam Pattern 2022 | |||
Paper | No. of Questions | Total Marks | Durations |
General Studies I | 100 | 200 | 2 Hours |
General Studies II (CSAT) | 80 | 200 | 2 Hours |
Total UPSC Marks for Prelims | 400 (Where GS Paper II is Qualifying in Nature with Minimum Qualifying Marks Fixed at 33%) |
UPSC Civil Service 2022 Service Exam 2022 Mains Exam Pattern
यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 में प्रारम्भिक परीक्षा को सफलतापूर्वक उतीर्ण करने वाले योग्य उम्मीदवारो को ही विभाग द्वारा IAS मेन्स एग्जाम में बैठने की अनुमति दी जाती है. IAS Mains परीक्षा एक वर्णात्मक प्रकार के पेपर पर आधारित परीक्षा है., जिसमे उम्मीदवारों को प्रश्नों के लम्बे उत्तर अपने ही शब्दों में लिखने होते है. यूपीएससी मेन्स परीक्षा में 9 पेपर होते है, जिनमे से दो पेपर क्वालीफाइंग पेपर होते है. दोनों क्वालीफाइंग प्रश्नपत्रों के अंक अंतिम रैंक सूची निर्धारण के लिए नही जोड़े जाते है. क्वालीफाइंग प्रकृति के दोनों प्रश्नपत्र 300-300 अंको के होते है, जिनमे न्यूनतम अर्हता 25% (75 अंक) निर्धारित किये गये है.
मेन्स परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रश्न पत्र 3 घंटे की अवधि का होता है. मेन्स परीक्षा के प्रश्नपत्र (भाषा के साहित्य के आलावा) केवल हिंदी और अंग्रेजी में सेट किये जायेंगे. योग्य उम्मीदवारो के लिए संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किसी एक भाषा में या अंग्रेजी में सभी प्रश्नपत्रों के उत्तर देने का विकल्प होगा.
UPSC Civil Service Mains Exam Pattern 2022 | |||
Paper | Subject | Dur. | IAS Total Marks |
Paper-A | Compulsory Indian Language | 3 H | 300 |
Paper-B | English | 3 H | 300 |
Paper –I | Essay | 3 H | 250 |
Paper-II | General Studies- I | 3 H | 250 |
Paper-III | General Studies-II | 3 H | 250 |
Paper-IV | General Studies-III | 3 H | 250 |
Paper-V | General Studies-IV | 3 H | 250 |
Paper-VI | Optional-I | 3 H | 250 |
Paper-VII | Optional-II | 3 H | 250 |
Interview/ Personality Test | 275 Marks |
How to Apply UPSC Civil Service 2022
उम्मीदवार जो भी UPSC Civil Services Exam 2022 की तैयारी कर रहे हैं, वे 22 फरवरी तक या उससे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इस परीक्षा (UPSC Civil Services Exam 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती (UPSC Civil Services Exam 2022) प्रकिया के तहत अब 1011 पदों को भरा जाएगा. साथ ही उम्मीदवार यहाँ निचे दिए गये सीधे लिंक Apply Online के माध्यम से भी अप्लाई कर सकते हैं.
Important Links
Start Date UPSC Civil Service Online Application Form | 2 February 2022 |
Last Date Online Application Form | 22 February 2022 |
Pay Exam Fees | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Download Notification (English) | Check Here |
Download Notification (Hindi) | Check Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram/ Whatsapp Group | Click Here |
FAQS
प्रश्न: यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी से 22 फरवरी 2022 तक प्रस्तुत किये जायेंगे.
प्रश्न: यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे प्रस्तुत करे?
उत्तर: यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की सम्पूर्ण प्रोसेस ऊपर विस्तार से बताई गयी है.
प्रश्न: यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या निर्धारित की गयी है?
उत्तर: यूपीएससी सिविल सर्विसेज भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गयी है.